Pages

प्यार से शादी

हमने मांगी है रब से दुआ, 
कभी न करे हमें अब जुदा,
मिले हैं नसीब से, 
जीते हैं करम से,
फिर कभी न होंगे हम जुदा...


जोडी बनाई तुने सजाई हमने,
प्यार युं बना रहैं खाई कसमें,
हारे हैं अपनों से, 
जीते हैं आंधी से,
फिर कभी न होंगे हम जुदा...


दो दिल एक जान है हम, 
प्यार में डुबे दो दिल हैं हम,
हारे हैं जग से, 
जीते हैं डर से,
फिर कभी न होंगे हम जुदा...


जैसे समंदर से टकराती चट्टाने, 
वैसे जमाने से चोंट खाई हमने,
हारे हैं गम से,
जीते हैं मन से,
फिर कभी न होगे हम जुदा..


एक दुजे का प्यार रहैं युंही साथ, 
अब चल दिए हम हाथो में हाथ,
हारे हैं शान से,
जीते हैं दिल से,
फिर कभी न होंगे हम जुदा..


तकदीर ने दिखाए हमें कई रंग, 
यूं प्यार से गाढ़ा कोई न मिला,
हारे हैं इन्सान से, जीते हैं लकीर से,
फिर कभी न होंगे हम जुदा..